लाइव न्यूज़ :

दुमका में एक शीर्ष माओवादी ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: August 5, 2021 00:38 IST

Open in App

दुमका (झारखण्ड), चार अगस्त प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के गंगा प्रसाद राय नामक 27 वर्षीय एक सक्रिय सदस्य ने बुधवार को दुमका में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंगा प्रसाद राय ने आज संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुदर्शन मंडल, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के डीआईजी टी दोर्जे, दुमका के पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा सहित कई पुलिस अधिकारियों एवं दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया।

इस मौके पर मंडल ने कहा कि गंगा प्रसाद राय दुमका जिले के सरुवापानी गाँव का रहने वाला है जिसने एक राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया। पिछले आठ वर्षों से वह दुमका ज़िला के काठीकुंड, रामगढ़ और गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी में सक्रिय रहा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-2016 में गंगा प्रसाद राय माओवादी सहदेव राय उर्फ ताला दा के संपर्क में आया। सहदेव राय उर्फ ताला दा द्वारा इसको रूपये का प्रलोभन देकर माओवादी संगठन की शामिल कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि सहदेव राय उर्फ ताला दा द्वारा प्रलोभन देकर संगठन में जिस उद्देश्य से शामिल किया गया वैसा कोई लाभ दस्ता द्वारा नहीं दिया गया, बल्कि संगठन द्वारा शोषण किया जाता है। गंगा प्रसाद कई मामलों में वांछित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे