लाइव न्यूज़ :

घास-फूस में आग लगने से तीन साल की बच्ची की जलकर मौत हो गयी, परिवार के तीन अन्य सदस्य की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: January 29, 2021 12:38 IST

Open in App

केंद्रापाड़ा (ओड़िशा), 29 जनवरी ओड़िशा के केंद्रापाड़ा जिले में शुक्रवार तड़के घर के पिछवाड़े में सूखी घास-फूस में आग लग जाने से तीन साल की एक बच्ची की जलकर मौत हो गयी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गये।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजनगर थानाक्षेत्र के तटीय ओकिलोपाला गांव में यह घटना तब घटी जब परिवार के सदस्य कटी हुई धान की फसल की निगरानी के लिए घर के पिछवाड़े में एक अस्थायी तंबू में सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि केरोसिन के लैंप से घास-फूस में आग लग गयी।

अधिकारी के मुताबिक पड़ोसी उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे। तब तक छोटी बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है