लाइव न्यूज़ :

J&K: सेना के गश्ती दल पर हमला करने वाला आतंकी ढेर और एक मां ने की बेटे से आतंक की राह पर न चलने की अपील

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 8, 2019 19:13 IST

पुलवामा में मंगलवार को सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद ये आतंकवादी इलाके में छिप गए और बाद में सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।

Open in App

कश्मीर के पुलवामा में सेना के गश्ती दल पर हमला करने वाले आतंकियों में से सेना ने एक को मार गिराया है। जबकि, दूसरी ओर उमराह से लौटे और गुम हो जाने वाले अपने बेटे से एक कश्मीरी मां ने अपील की है कि वह आतंक की राह पर न चले और घर वापस लौट आए।

पुलवामा में मंगलवार को सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद ये आतंकवादी इलाके में छिप गए और बाद में सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और अभी तलाशी अभियान जारी है। इस बीच हमले को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवाओं को सस्पेंड कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने गश्त पर निकले सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला कर दिया। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद आतंकवादी इलाके में छिप गए। सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में ही शनिवार को आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हो गई थी।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी सेना ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के अरिपल गांव में आंतकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। उसके आधार पर शनिवार सुबह घेराबंदी और खोज अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

दूसरी ओर श्रीनगर के नाटीपोरा से एक युवक लापता हो गया है। युवक की पहचान दानिश हनीफ के रूप में हुई है और वह बी कॉम थर्ड ईयर का छात्र है। जानकारी के अनुसार दानिश 30 दिसंबर को उमराह हज करके लौटा था और तभी से लापता है। उसकी मां ने उससे भावुक अपील की है कि वह घर लौट आए।

इस बात की जानकारी नहीं है कि दानिश ने आतंकी खेमा ज्वाइन किया है या नहीं। पुलिस हर तरह से मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से नाबालिग और छात्र ज्यादा बंदूक की तरफ आकर्षित हुये हैं। हाल ही में कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान दो नाबालिग आतंकी मारे गये थे।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया