लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में एक आतंकी ढेर, एक ने किया आत्मसमर्पण, दूसरे से भी हथियार डलवाने की कोशिश जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 6, 2020 14:01 IST

पुलिस ने बताया कि मकान में मौजूद तीन आतंकियों में शामिल एक स्थानीय आतंकी ने आत्मसमर्पण किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीरवार शाम छह बजे के करीब जब जवानों ने गांव में दाखिल होने का प्रयास किया तो आतंकियों को इसकी भनक लग गई।इस फायरिंग में घायल हुए दो स्थानीय नागरिकों में से आज सुबह एक युवक की मौत हो गई।

जम्मू, 6 नवम्बर। पंपोर में रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबल एक आतंकी को हथियार डालने के लिए मजबूर कर चुके हैं। एक को मौत के घाट उतारा जा चुका है जबकि एक अन्य को भी आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करने की कोशिशें समाचार भिजवाए जाने तक जारी थीं। हालांकि कल जब मुठभेड़ शुरू हुई थी तो दो नागरिक जख्मी हो गए थे जिनमें से एक ने आज तड़के दम तोड़ दिया।

अधिकारियों के मुताबिक अभी मकान में एक आतंकी मौजूद है। सुरक्षाबल उसे भी आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे हैं। फिलहाल दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी जारी है। इस फायरिंग में घायल हुए दो स्थानीय नागरिकों में से आज सुबह एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आबिद मीर पुत्र अब्दुल हमीद मीर निवासी मीज के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि मकान में मौजूद तीन आतंकियों में शामिल एक स्थानीय आतंकी ने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी पहचान जाहिर नहीं की है। मुठभेड़ वीरवार को उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने पंपोर के पास मीज गांव में तलाशी अभियान चलाया हुआ था।

पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों ने सेना की 50-आरआर व सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर मीज में छिपे आतंकियों को पकड़ने का एक अभियान चलाया था।

गत वीरवार शाम छह बजे के करीब जब जवानों ने गांव में दाखिल होने का प्रयास किया तो आतंकियों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने उसी समय अपना ठिकाना छोड़ भागने का प्रयास करते हुए जवानों पर गोली चला दी।

जवानों ने इस फायरिंग से खुद को बचाया, लेकिन वहां गली में खड़े दो नागरिक जख्मी हो गए। घायलों की पहचान आबिद नबी और किफायत अहमद के रूप में हुई है। दोनों को सुरक्षाबलों ने उसी समय तुरंत नजदीक अस्पताल भर्ती कराया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों