लाइव न्यूज़ :

नोएडा में किशोर ने माासूम बच्चे की गला घोंट कर हत्या की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:32 IST

Open in App

नोएडा, 12 मई उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस -2 क्षेत्र के भंगेल गांव में बुधवार को ढाई साल के मासूम बच्चे की उसके पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग ने कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

मरने वाले बच्चे के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने मासूम के साथ गलत काम करने की कोशिश की और मासूम के शोर मचाने पर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 15 साल के नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले बच्चे की पहचान अरुण के रूप में की गयी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है और मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

उन्होंने बताा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र