लाइव न्यूज़ :

युवक ने किशोरी के साथ किया बलात्कार

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:08 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 20 मार्च उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने 14 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया है। इस मामले में आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

भरुआ सुमेरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम की है। उन्होंने बताया कि 24 साल के युवक सज्जन ने 14 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की प्राथमिकी आज सुबह दर्ज करवाई गई है, जिसके बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे घटना के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी महिला अस्पताल भेजा गया है।

दूसरी ओर, प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल के लड़के साथ 15 साल के लड़के द्वारा कथित रूप से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

बिसंडा थाना के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 13 साल के लड़के के साथ 15 साल के लड़के द्वारा कथित रूप से कुकर्म करने की घटना शुक्रवार रात की है। सिंह ने बताया कि इस मामले में शनिवार सुबह प्राथमिकी दर्ज करवाई गई, जिसके बाद नाबालिग आरोपी को पकड़ कर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि किशोर न्यायालय ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है और पीड़ित लड़के को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां