लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में हैरान करने वाला मामला आया सामने, कोरोना से ठीक होने के बावजूद 50 लोगों को घर नहीं ले जा रहे उनके परिजन

By भाषा | Updated: June 29, 2020 16:26 IST

अस्पताल में कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ प्रभाकर राव ने कहा कि हम उन्हें समझा रहे हैं कि ठीक हो चुके लोगों से उन्हें कोई खतरा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों ने कहा कि हमारे समझाने के बाद तीन-चार लोग अपने रिश्तेदारों को लेकर गए।सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में अभी कोविड-19 के 723 मरीजों का इलाज चल रहा है।इस अस्पताल में अब भी 350 से अधिक मरीज ऑक्सीजन आपूर्ति पर रखे गए हैं।  

हैदराबाद: कोविड-19 से ठीक हो चुके 50 लोगों को संक्रमण के डर से उनके परिजन घर वापस ले जाने को तैयार नहीं हैं, जिसके कारण ठीक हो चुके लोगों को सरकारी केंद्रों में रखा जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां स्थित गांधी अस्पताल में कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ प्रभाकर राव के अनुसार ऐसे लगभग 50 लोगों को नेचर क्योर अस्पताल में रखा गया है, जिनके परिजन उन्हें घर वापस ले जाने के लिए नहीं आए।

राव ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारे पास ऐसे 60 मामले आए जिसमें ठीक चुके लोगों को घर ले जाने के लिए उनके परिजन नहीं आए। उन्हें डर है कि कहीं उन्हें या उनके बच्चों को संक्रमण न हो जाए। हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक महिलाओं और पुरुषों समेत ऐसे 50 लोगों को नेचर क्योर अस्पताल में रखा गया है।”

ठीक हो चुके 50 मरीज में से 93 वर्षीय महिला भी शामिल-

ठीक हो चुके लोगों में से कुछ वृद्ध हैं जिनमें 93 वर्षीय एक महिला शामिल है। वृद्धों को गांधी अस्पताल में रखा गया है और बाकी लोगों को अन्य स्थानों पर रखा गया है। राव ने कहा, “हम पुलिस के बल पर उनके परिजन को बुला कर यह नहीं कह सकते कि वे अपने रिश्तेदारों को ले जाएं।

हम उन्हें समझा रहे हैं कि ठीक हो चुके लोगों से उन्हें कोई खतरा नहीं है। हमारे समझाने के बाद तीन-चार लोग अपने रिश्तेदारों को लेकर गए।” सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में अभी कोविड-19 के 723 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 350 से अधिक मरीज ऑक्सीजन आपूर्ति पर रखे गए हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसतेलंगानाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया