लाइव न्यूज़ :

बंगाल के कुलतली इलाके में भटककर आए बाघ ने ग्रामीण पर हमला किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:26 IST

Open in App

कोलकाता, 26 दिसंबर पश्चिम बंगाल में 24 परगना जिले के एक इलाके की घनी झाड़ियों में बाघ को तलाश रहे लोगों के एक समूह पर बाघ ने हमला कर दिया जिसमें एक शख्स जख्मी हो गया।

वन मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक ने संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार को कुलतली के गरंकठी बस्ती में एक नदी के पास घनी झाड़ियों के अंदर ग्रामीणों ने एक वयस्क रॉयल बंगाल बाघ को पहली बार देखा था।

इलाके में बाघ के पंजों के निशान मिले हैं और स्थानीय लोगों का दावा है कि तीन दिन से वे बाघ की दहाड़ सुन रहे हैं।

बाघ के हमले की घटना रविवार को तब हुई जब ग्रामीण वन विभाग के कर्मियों के संग घनी झाड़ियों में उसे तलाश रहे थे।

एक अन्य अधिकारी ने बताया, “ व्यक्ति के पैर में चोट आई है और उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। अगर जरूरी हुआ तो उसे कोलकाता के अस्पताल ले जाया जाएगा।”

मंत्री ने कहा, “हमने पियाली नदी के किनारे पर पूरे क्षेत्र में बाड़ लगा दी हैं और झाड़ियों को मानव बस्तियों से अलग कर दिया है। साथ में पिंजरों को रखा गया है और उनमें चारे के रूप में बकरों को बंद किया गया है।”

सात दिसंबर को सुंदरवन से भटक कर एक बाघ कुलतली इलाके में आ गया था। अधिकारी ने बताया कि उसे पकड़ लिया गया था और बाद में सुंदरवन में छोड़ दिया गया था।

उन्होंने बताया कि यह साफ नहीं है कि यह वही बाघ है जो भटक कर गांव में आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos