लाइव न्यूज़ :

छात्रों को जमानत मिलना मामले गढ़ने के गृह मंत्रालय के अन्याय को खत्म करने की दिशा में कदम:माकपा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले साल हुए दंगों के सिलसिले में यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले में तीन छात्र-छात्राओं को दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत मिलने की मंगलवार को सराहना की।

साथ ही, पार्टी ने आरोप लगाया कि यह ‘मामले गढ़ने’ में गृह मंत्रालय द्वारा किये गये ‘अन्याय’ को खत्म करने की दिशा में एक कदम है।

उच्च न्यायालय ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा नताशा नरवाल और देवांगना कालिता तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा को जमानत दे दी।

माकपा ने एक बयान में दावा किया, ‘‘उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा के सिलसिले में यूएपीए (गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिये जाने का स्वागत है। असंवैधानिक सीएए(संशोधित नागरिकता कानून) के खिलाफ प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर मामले गढ़ने में गृह मंत्रालय द्वारा किये गये घोर अन्याय को खत्म करने की दिशा में यह एक कदम है। ’’

पार्टी ने कहा कि मामले में अदालत की टिप्पणी ने सरकार को आईना दिखाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस