लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार में कुंभ मेला के लिए एक विशेष कोविड अधिकारी को तैनात किया जायेगा

By भाषा | Updated: December 12, 2020 22:21 IST

Open in App

देहरादून, 12 दिसम्बर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को अधिकारियों से 2021 के हरिद्वार कुंभ मेला में एक विशेष कोविड अधिकारी तैनात करने को कहा है।

इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए, रावत ने कुंभ मेला के अधिकारियों और गढ़वाल आयुक्त को क्रमशः दो करोड़ रुपये और पांच करोड़ रुपये तक के कामों को मंजूरी देने के लिए अधिकृत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ से जुड़े कार्यों को मंजूरी देने के लिए गढ़वाल के आयुक्त की मदद के वास्ते अनुभवी इंजीनियरों और वरिष्ठ वित्तीय अधिकारियों की एक समिति बनाई जाये।

रावत ने कहा कि मेले के समापन के बाद विवादों से बचने के लिए कार्यों और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि मेला क्षेत्र के सभी दुकानदारों को मास्क और हैंड सैनिटाइजर रखने के लिए कहा गया है।

शहरी विकास सचिव, शैलेश बगोली ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में 473 करोड़ रुपये के 124 निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

हरिद्वार में कुंभ मेला जनवरी 2021 में शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल