लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सामने आये ओमीक्रोन के दो मामलों में एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक, एक स्थानीय व्यक्ति

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:41 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो दिसंबर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहर में सामने आये कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन के दो मामलों में एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति है। हालांकि, बेंगलुरु के रहने वाले व्यक्ति ने विदेश यात्रा नहीं की थी।

नगर निकाय ने बताया कि दक्षिणी अफ्रीकी नागरिक अपनी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद देश से चला गया।

बीबीएमपी ने कहा कि स्थानीय व्यक्ति के संपर्क में आए पांच लोगों की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनके नमूने जीनोमिक सीक्वेंसिंग लिए भेजे गये हैं।

अधिकारियों के मुताबिक ओमीक्रोन की पुष्टि जिन दो लोगों में हुई थी, उन्हें कोविड टीके की दोनों खुराक लगी थी।

बीबीएमपी मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने कहा, ‘‘कृपया गौर करें कि दूसरे व्यक्ति ने कोई (विदेश) यात्रा नहीं की थी इसलिए और अधिक लोगों के संक्रमित होने की गुंजाइश है। इस नये स्वरूप के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है। ’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि प्रशासन इस वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के उपायों के बारे में विशेषज्ञों के साथ निरंतर परामर्श कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यही कहूंगा कि एहतियाती उपायों पर ध्यान दें क्योंकि किसी भी स्वरूप के लिए ये एक समान हैं। ’’

ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों का ब्योरा साझा करते हुए गुप्ता ने कहा कि पहला मरीज 66 वर्षीय पुरुष है, जो दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है।

उन्होंने बताया, ‘‘वह 20 नवंबर को यहां (बेंगलुरु) आया था, उसके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गये थे, जिसकी रिपोर्ट आज आई और उसमें उसके ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को एक होटल में पृथक रखा गया था और बाद में एक अन्य प्रयोगशाला में अलग से जांच की गई, जिस दौरान उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वह 27 नवंबर को देश से दुबई के लिए रवाना हो गया। ’’

आयुक्त ने बताया कि उसके सीधे संपर्क में आए 24 लोग और परोक्ष रूप से सपंर्क में 240 लोगों के नमूनों की जांच निगेटिव आई है, लेकिन उन लोगों को निगरानी में रखा गया है।

गुप्ता ने दूसरे व्यक्ति के बारे में बताया कि उसके नमूने 22 नवंबर को लिये गये थे, जिसके बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उन्होंने बताया कि उसके नमूने में सी.टी. वैल्यू कम थी, जिस कारण इसे एनसीबीसी प्रयोगशाला को भेजा गया और आज पॉजिटिव रिपोर्ट आई। उन्होंने बताया, ‘‘उसे शुरूआत में घर पर पृथक रखा गया था और बाद में एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वह एक स्थानीय व्यक्ति है और उसने कोई यात्रा नहीं की थी। उसकी हालत स्थिर है और वह रोग से उबर रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है। ’’

यह दूसरा मरीज, एक चिकित्सक बताया जा रहा है। उसके शरीर में दर्द की शिकायत होने और अन्य लक्षणों के बाद आरटी-पीसीआर जांच की गई थी।

गुप्ता ने बताया कि उसके प्रत्यक्ष संपर्क में आए 13 लोगों और अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आए 205 लोगों की जांच की गई। उन्होंने बताया, ‘‘प्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आए तीन लोग और अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आए दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें पृथक रखा गया है और उनके नमूने सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गये हैं। ’’

उन्होंने दूसरे मरीज के बारे में बताया कि वह बेंगलुरु से है।

आयुक्त ने यह भी कहा कि कम सी.टी. वैल्यू वाले पॉजिटिव मामलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा रहा है तथा उनके नतीजे करीब एक हफ्ते में आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह