भूस्खलन में मारे गए जवान का अंतिम संस्कार किया गया
By भाषा | Updated: December 27, 2020 22:48 IST2020-12-27T22:48:20+5:302020-12-27T22:48:20+5:30

भूस्खलन में मारे गए जवान का अंतिम संस्कार किया गया
हैदराबाद, 27 दिसंबर लद्दाख में भूस्खलन में मारे गए सेना के जवान एम. परशुराम का अंतिम संस्कार रविवार को महबूबनगर जिले में स्थित उनके गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
35 वर्षीय सैनिक का पार्थिव शरीर शनिवार की रात को हैदराबाद लाया गया।
उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और गंदीद मंडल के गुवानीकुंटा क्षेत्र में परशुराम को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
इससे पहले पर्यटन मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ ने सेना के जवान के परिवार को 25 लाख रुपये अनुग्रह राशि और दो कमरे का मकान देने की घोषणा की थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।