लाइव न्यूज़ :

कोरोना के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही पड़ेगी भारी : योगी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:55 IST

Open in App

लखनऊ, 19 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

योगी ने कोविड-19 के फिर से बढ़ते मामलों के मद्देनजर ‘इंटीग्रेटेड कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर’ को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिये।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने अपने सरकारी आवास पर अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि इस सम्बन्ध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

उन्होंने संक्रमण से बचाव तथा उपचार की व्यवस्था को पूरी सक्रियता से संचालित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि ‘कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग’ की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कोविड चिकित्सालयों तथा मेडिकल कॉलेजों में उपचार की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखा जाए। इन अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

योगी ने कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए जांच कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रतिदिन आरटीपीसीआर विधि से 65 से 75 हजार जांच तथा रैपिड एन्टीजन विधि से 90 हजार से एक लाख 10 हजार जांच की जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos