महाराष्ट्र में बच्चों के लिये अलग से कोविड-19 कार्यबल गठित किया जा रहा है: टोपे

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:17 IST2021-05-07T20:17:49+5:302021-05-07T20:17:49+5:30

A separate Kovid-19 task force is being set up for children in Maharashtra: Tope | महाराष्ट्र में बच्चों के लिये अलग से कोविड-19 कार्यबल गठित किया जा रहा है: टोपे

महाराष्ट्र में बच्चों के लिये अलग से कोविड-19 कार्यबल गठित किया जा रहा है: टोपे

मुंबई, सात मई कोविड-19 की तीसरी लहर के आने की आशंका के बीच महाराष्ट्र सरकार बच्चों के इलाज के लिये ढांचा तैयार करने के वास्ते बाल कार्यबल गठित कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में 15 फरवरी से शुरू हुई दूसरी लहर के दौरान 1.30 लाख बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

टोपे ने पत्रकारों से कहा, ''बच्चों पर कोविड-19 की तीसरी लहर का प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर बाल कार्यबल का गठन किया जा रहा है। हमें नए रूप में पृथक वास या उपचार केन्द्र तैयार करने होंगे क्योंकि आमतौर पर मां बच्चों के साथ रहती हैं।''

उन्होंने कहा कि राज्य टीकों की किल्लत का भी सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, ''हमें मौजूदा टीका वितरण पद्धति में बदलाव करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A separate Kovid-19 task force is being set up for children in Maharashtra: Tope

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे