मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर को दी गई भावभीनी विदाई
By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:46 IST2021-04-13T22:46:50+5:302021-04-13T22:46:50+5:30

मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर को दी गई भावभीनी विदाई
प्रयागराज, 13 अप्रैल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर को मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गयी।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये दोपहर तीन बजे विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लगभग सभी न्यायमूर्ति शामिल हुए। मुख्य न्यायाधीश ने मंगलवार को सेवा अवकाश ग्रहण किया।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निबंधक (प्रोटोकॉल) आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्चुअल समारोह मे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव, अपर सालीसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह, महाधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह और अवध बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अशोक निगम ने मुख्य न्यायाधीश के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
महानिबंधक आशीष गर्ग ने समारोह का संचालन किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।