अटल सुरंग जैसी संरचना के निर्माण के लिए गौरव की भावना सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण : राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:55 IST2021-01-11T19:55:12+5:302021-01-11T19:55:12+5:30

A sense of pride is most important for building the Atal tunnel-like structure: Rajnath Singh | अटल सुरंग जैसी संरचना के निर्माण के लिए गौरव की भावना सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण : राजनाथ सिंह

अटल सुरंग जैसी संरचना के निर्माण के लिए गौरव की भावना सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण : राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली, 11 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि अटल सुरंग जैसी संरचना के निर्माण के लिए राष्ट्रीय गौरव की भावना सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण है।

रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण 9.02 किलोमीटर की सुरंग मनाली को स्पीति घाटी से जोड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल तीन अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया था।

रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक अटल सुरंग पर एक वेबिनार में रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘अटल सुरंग जैसी महान संरचना के निर्माण के लिए, न केवल ईंट और मोर्टार बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने आईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रौद्योगिकी संस्थानों के छात्रों के ज्ञानवर्द्धन के लिए वेबिनार का आयोजन किया।

अपने संबोधन में सिंह ने कोविड-19 पाबंदियों के बीच कई सारी तकनीकी चुनौतियों के बावजूद इंजीनियरिंग के इस चमत्कार के निर्माण के लिए बीआरओ के इंजीनियरों की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A sense of pride is most important for building the Atal tunnel-like structure: Rajnath Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे