लाइव न्यूज़ :

कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

By भाषा | Updated: May 8, 2021 18:54 IST

Open in App

जम्मू, आठ मई कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी की शनिवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से मुत्यु हो गयी। वहीं, श्रीनगर के मुकाबले जम्मू-कश्मीर जिले में संक्रमण से मौतों का आंकड़ा अधिक हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार के विशेष सचिव (वित्त विभाग) शमीर अहमद वानी को कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद हाल ही में जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वानी (54) ने आज सुबह अंतिम सांस ली और कोविड -19 दिशानिर्देशों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने वानी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए वानी को ‘समर्पित, मृदुभाषी एवं नेक अधिकारी’ बताया जिन्होंने कुलगाम के उपायुक्त, विशेष सचिव (वित्त) एवं आयुक्त (राज्य कर) आदि पदों पर प्रतिबद्धता के साथ काम किया।

जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन सप्ताह में कोविड -19 संक्रमण से 570 मरीजों की मौत हुई। शुक्रवार शाम तक के आंकड़े के अनुसार इनमें जम्मू क्षेत्र में 340 और कश्मीर मंडल में 219 मरीजों ने जान गंवाई।

जम्मू जिले कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 613 हो गया है जोकि केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलों में सर्वाधिक है। दूसरे स्थान पर श्रीनगर जिला है जहां 597 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर