लाइव न्यूज़ :

आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत करने वाले एक वरिष्ठ दमकल कर्मी की सड़क हादसे में मौत

By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:08 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 27 मार्च शहर में कैंप इलाके के फैशन स्ट्रीट मार्केट में भयंकर आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत करने वाले एक वरिष्ठ दमकल कर्मी की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गयी।

पुणे अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को आग पर काबू पाने के बाद पुणे छावनी अग्निशमन ब्रिगेड के अधीक्षक प्रकाश हासबे (55) शनिवार को तड़के अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम शुक्रवार रात को कैंप इलाके में आग पर नियंत्रण पाने का संघर्ष कर रहे थे। आग को नियंत्रण में आ जाने के बाद हासबे घर के लिए रवाना हेा गये।’’

उन्होंने बताया कि हासबे मोटरसाइकिल से जा रहे थे, रास्ते मं एक भारी वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

इस बीच, राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने हासबे के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

फैशन स्ट्रीट मार्केट में शुक्रवार रात ग्यारह बजे आग लगने से कम से कम 500 दुकानें जलकर राख हो गयी। रात एक बजे तक आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है