लाइव न्यूज़ :

मुम्बई में एक सुरक्षा गार्ड की हत्या , तीन आरोपियों में से एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 31, 2021 14:10 IST

Open in App

मुम्बई, 31 जनवरी मुम्बई में एक निर्माण स्थल पर 50 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड की कथित रूप से उसके तीन साथियों ने हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के यह घटना हुई जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

उन्होंने बताया कि वर्ली में तीनों आरोपी निर्माण स्थल पर पहुंचे और उन्होंने अपने साथी पर हथौड़े से कई बार वार किया ,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार 35 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसे सुरक्षा गार्ड की नौकरी से निकलवा दिया था, इसलिए उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां