लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सिंघू बॉर्डर पर सड़क का एक हिस्सा खोला जाएगा:संयुक्त किसान मोर्चा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 21:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 अप्रैल केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को रास्ता देने के लिए सिंघू बॉर्डर पर राजमार्ग के एक हिस्से को खोला जाएगा।

हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ शाम को हुई मुलाकात के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने यह निर्णय लिया।

मोर्चे के नेता दर्शनपाल ने एक बयान में कहा, '' बैठक में ऑक्सीजन वाले वाहनों, एम्बुलेंस और ऐसे अन्य आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने के लिए सिंघू बॉर्डर पर राजमार्ग के एक तरफ की सड़क पर लगे बैरिकेड को हटाने का निर्णय लिया गया।''

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान कोविड-19 महामारी से निपटने में हरसंभव सहायता करेंगे।

बयान के मुताबिक, बैठक में सोनीपत के पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री काार्यालय के अधिकारी और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मौजूद रहे।

दर्शन पाल ने प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा दिल्ली को होने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित किए जाने के आरोपों को निराधार करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां