लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायकों के एक धडे ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर सदन में समान अवसर दिये जाने की मांग की

By भाषा | Updated: February 21, 2021 17:16 IST

Open in App

जयपुर, 21 फरवरी राजस्थान में विपक्षी भाजपा विधायकों के एक धडे़ ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को पत्र लिखकर विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने के लिये समय नहीं दिये जाने के कारण विधायकों में हो रही निराशा के बारे में अवगत कराते हुये सदन में बिना किसी पक्षपात के सभी सदस्यों को बोलने का समान अवसर दिये जाने की मांग की ।

विपक्षी भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘ कई वरिष्ठ विधायक हैं जिन्हें विश्वास में लिया जाना चाहिए और उन्हें विशेष मुद्दों पर बोलने का अवसर भी दिया जाना चाहिए लेकिन इस तरह का प्रबंधन नहीं हो रहा है।’’

उन्होंने बताया कि प्रतिपक्ष के नेता अथवा मुख्य सचेतक इस बात का निर्णय करता है कि सदन में मुद्दे पर किसे बोलना है। भाजपा विधायक दल ने अभी तक मुख्य सचेतक पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की है।

नेता ने कहा, ‘‘ इसलिये जो कुछ हो रहा है उसको लेकर वरिष्ठ विधायकों के बीच निराशा है और इस बारे में अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है।’’

भाजपा के लगभग 20 विधायकों ने इस पत्र के जरिये अपनी भावना व्यक्त की है, जिसने पार्टी के भीतर राजनीतिक गुटबाजी को हवा दी है।

विधायकों ने कहा कि सदन में स्थगन प्रस्ताव के बावजूद उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है और यह अधिकार प्रतिपक्ष के नेता अथवा प्रतिपक्ष के उपनेता के साथ निहित है।

विधायकों ने कहा कि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष को प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया और प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड को सही व्यवस्था बनाने के लिये निर्देशित करना चाहिए ताकि विधायकों को जनहित के मामलों को उठाने में समान अवसर मिल सके।

गौरतलब है कि यह पत्र एक पखवाड़ा पहले लिखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?