सौर मंडल से बाहर भी मिली जीवन की संभावना, सूरज की ओर बढ़ रहा धूमकेतु
By भाषा | Updated: September 14, 2019 07:15 IST2019-09-14T07:15:52+5:302019-09-14T07:15:52+5:30
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह दिसंबर महीने में सूर्य से टकराकर दोबारा अंतरातारकीय अंतरिक्ष में चला जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक सूरज की ओर बढ़ रहे एक धूमकेतु की उत्पत्ति संभवत: दूसरे सौर मंडल में हुई है। इस धूमकेतु की हाल में खोज की गई है। खगोलशास्त्रियों ने गुरुवार को बताया कि यह धूमकेतु 1,50,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे लगता है कि इसकी उत्पत्ति हमारे सौर मंडल से बाहर हुई है।
यह सूरज से 42 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और लगातार इसके करीब आ रहा है। संभावना है कि यह पृथ्वी से बहुत दूर और मंगल ग्रह की कक्षा से परे होकर गुजरेगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह दिसंबर महीने में सूर्य से टकराकर दोबारा अंतरातारकीय अंतरिक्ष में चला जाएगा। इस धूमकेतु की खोज दो हफ्ते पहले एक शौकिया खगोलशास्त्री ने क्रीमिया प्रायद्वीप स्थित वेधशाला से की थी।