लाइव न्यूज़ :

असम में मिजोरम सीमा के पास विस्फोट में स्कूल भवन का एक हिस्सा ढहा

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:39 IST

Open in App

हैलाकांडी (असम), तीन फरवरी असम के हैलाकांडी जिले में मिजोरम से लगी राज्य की सीमा के पास जोरदार बम विस्फोट में स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढह गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

जिले के कचूरथल इलाके में विस्फोट में मुलिवाला प्राथमिक स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढह गया। यह घटना बुधवार तड़के हुई और इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है लेकिन घटना में संलिप्त लोगों की पहचान नहीं हो पायी है।

पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। विस्फोट में स्कूल की इमारत की दीवार और पानी का टैंक ढह गया।

पिछले साल अक्टूबर और नवंबर से ही असम-मिजोरम सीमा पर तनाव है। कुछ अस्थायी झोपड़ियों में आग लगने की घटना के बाद असम के कछार जिला और मिजोरम के कोलासिब जिला के लोगों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों बाहर हुए गिल, 2025 में 13 टी20 मैच, 183 गेंद और 263 रन, केवल 4 छक्के?, किशन से ऐसे मात खा गए टेस्ट कप्तान?

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सफलता के बाद 3 साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी

क्रिकेटरन बनाने में फेल टेस्ट-वनडे कप्तान गिल?, टी20 विश्व कप से बाहर, क्या बोले सूर्यकुमार और अजित

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad Announcement: इशान किशन की कहानी?, SMAT में 517 रन और टी20 विश्व कप में ऐसी एंट्री, पिता प्रणव पांडेय क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्की500 करोड़ क्लब में एंट्री! ‘धुरंधर’ बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

भारत अधिक खबरें

भारतSIR 2026 Voter List: एड्रेस बदलने की वजह से नहीं भर पा रहे SIR फॉर्म? इन डॉक्यूमेंट्स से बन जाएगा काम

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी