लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश बोबडे की अगुवाई में उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की निर्धारित बैठक हुयी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्चतर न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर विचार की खातिर बृहस्पतिवार को अपनी निर्धारित बैठक की। लेकिन इसमें कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अगले सीजेआई के पद पर नियुक्त वरिष्ठतम न्यायाधीश एन वी रमण सहित पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों ने इस संक्षिप्त बैठक में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कुछ कॉलेजियम सदस्यों के बीच कथित मतभेद की खबरों को भी खारिज कर दिया।

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट के अनुसार, न्यायमूर्ति रमण ने बृहस्पतिवार को अदालत में सुनवाई नहीं की।

परंपरा के अनुसार, चूंकि राष्ट्रपति ने अगले सीजेआई का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है इसलिए निवर्तमान सीजेआई उच्च न्यायालयों और शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए केंद्र से कोई अनुशंसा नहीं कर सकते। निवर्तमान सीजेआई 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कॉलेजियम की यह बैठक न्यायमूर्ति रमण को सीजेआई नियुक्त करने की अधिसूचना से पहले से निर्धारित थी।

सूत्रों ने बताया कि कॉलेजियम की आखिरी बैठक मार्च के तीसरे हफ्ते में हुई थी।

प्रधान न्यायाधीश के अलावा, कॉलेजियम के चार अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमू्र्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर हैं।

सीजेआई बोबडे नीत कॉलेजियम ने अब तक शीर्ष अदालत में किसी न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए अब तक कोई अनुशंसा नहीं की है।

शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा के हाल में सेवानिवृत्त होने के बाद उच्चतम न्यायालय में रिक्तियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?