अवैध तरीके से देश में घुसने के आरोप में रोहिंग्या समुदाय का एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 21, 2021 01:20 IST2021-02-21T01:20:40+5:302021-02-21T01:20:40+5:30

A Rohingya community arrested for illegally entering the country | अवैध तरीके से देश में घुसने के आरोप में रोहिंग्या समुदाय का एक व्यक्ति गिरफ्तार

अवैध तरीके से देश में घुसने के आरोप में रोहिंग्या समुदाय का एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता, 20 फरवरी म्यांमा के रोहिंग्या समुदाय के एक व्यक्ति को अवैध रूप से देश में घुसने के आरोप में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के घुटियारी शरीफ से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की पहचान म्यांमा के रखाइन राज्य के बुथिदाउंग शहर निवासी मोहम्मद इदरीस के रूप में हुई है और उसे शुक्रवार देर रात घुटियारी शरीफ अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बरूईपुर जिले की पुलिस टीम ने विशेष कार्य बल के जवानों के साथ मिलकर कार्रवाई की।

उन्होंने कहा, ‘‘वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही इस बात का संतोषजनक उत्तर दे पाया कि उसने अंतरराष्ट्रीय सीमाएं कैसे पार कीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाना पड़ा। वह बृहस्पतिवार रात देश में घुसा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A Rohingya community arrested for illegally entering the country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे