लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में किया जाएगा एक सड़क का नामकरण

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूजगंज में एक सड़क का नाम जल्द ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाएगा। इलाके के नगर निकाय ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को सुशांत की 35वीं जयंती है। वह पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने घर में मृत मिले थे। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता को याद किया, जिनकी अचानक मौत होने का मामला काफी दिन चर्चा में रहा था।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एडीएमसी) में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सितंबर 2020 में सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''एसडीएमसी सदन ने कल अपनी बैठक में इसे मंजूरी दे दी ।''

भाजपा नीत एसडीएमसी में एंड्रयूजगंज से पार्षद ने नगर निकाय की नामकरण एवं पुन: नामकरण समिति को प्रस्ताव भेजा था।

समिति को भेजे लिखित प्रस्ताव में दत्त ने कहा था कि सड़क संख्या आठ में बड़ी संख्या में बिहार से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं। प्रस्ताव में दावा किया था कि ''उन्होंने ही एंड्रयूज गंज से इंदिरा कैंप के बीच एक भाग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखने की मांग की है।''

दत्त ने कहा था कि इसलिये सड़क संख्या 8 का नाम अभिनेता के नाम पर रखा जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos