लाइव न्यूज़ :

आतंकवादी हमले में मारे गए माखन लाल बिंदरू के नाम पर रखा जाएगा श्रीनगर की एक सड़क का नाम

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:25 IST

Open in App

श्रीनगर, छह अक्टूबर श्रीनगर की एक सड़क का नाम आतंकवादियों के हमले में मारे गए फार्मेसी के मालिक माखन लाल बिंदरू के नाम पर रखा जाएगा। श्रीनगर के महापौर जुनैद मट्टू ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी स्थित फार्मेसी बिंदरू मेडिकेयर में बिंदरू की हत्या कर दी गई थी।

मट्टू ने ट्वीट किया, ‘‘हफ्त चिनार चौक से जहांगीर चौक (जहां बिंदरू मेडिकेयर स्थित है) तक की सड़क का नाम शहीद माखन लाल बिंदरू रोड रखा जाएगा, जो समाज में उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि है।’’

उन्होंने कहा कि इस आशय का एक प्रस्ताव श्रीनगर नगर निगम सामान्य परिषद में औपचारिक रूप से प्रस्तावित किया जाएगा। बिंदरू जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक घंटे के भीतर आतंकवादियों द्वारा मारे गए तीन आम नागरिकों में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां