लाइव न्यूज़ :

नक्सल प्रभावित इलाके से पुरी के समुद्र तट तक पहुंचा एक उदीयमान रेत कलाकार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:48 IST

Open in App

पुरी (ओडिशा), एक अप्रैल नक्सल प्रभावित मल्कानगिरि जिले के दूर-दराज के एक गांव से निकल कर पुरी के विश्व प्रसिद्ध बीच (समुद्र तट) तक पहुंचे 24 वर्षीय उदीयमान रेत कलाकार मुका कबासी अपनी कलाकृतियों से सभी का मन मोह रहे हैं।

सीमित संसाधनों वाले किसान परिवार में जन्मे और पले-बढ़े कबासी ने जब प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक द्वारा संचालित रेत कला स्कूल में दाखिला लिया, तब उनका जीवन बदल गया।

कोया जनजाति से आने वाले कबासी ने कहा, ‘‘मेरा परिवार मुझे अच्छे स्कूल में भेजने का खर्च नहीं उठा सकता था। यहां तक कि मैंने खेतों में अपने माता पिता की मदद कर बहुत मुश्किल से पढ़ाई की और इसके बाद कुछ बेहतर करने के लिए उन्होंने हमेशा ही में मुझे प्रेरित किया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पटनायक की एक कलाकृति की तस्वीर स्थानीय अखबार में आई थी, जिसने मुझे प्रेरित किया। ’’

कबासी ने कहा, ‘‘मैंने उनसे सीखने का फैसला किया। लेकिन मल्कानगिरि से 600 किमी दूर पुरी पहुंचना असंभव लग रहा था। मैंने पैसे जुटाने के लिए मजदूरी की और बस में सवार हो कर उनसे मिलने गया। ’’

तीन साल होने को हैं, कबासी अब पुरी में नीलाद्री बीच पर एक जाने माने कलाकार हैं।

कबासी ने कहा, ‘‘मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं विमान से यात्रा भी कर पाउंगा। लेकिन सपना हकीकत में तब्दील हो गया और मैं पिछले साल सुदर्शन सर के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ गया। मेरे परिवार के सदस्य शुरूआत में मेरे पुरी जाने के खिलाफ थे, लेकिन अब मेरे काम से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। ’’

पटनायक द्वारा संचालित स्कूल की छात्रवृत्ति के बदौलत कबासी ने स्नातक भी कर लिया है।

कबासी ने कहा, ‘‘मैंने वृक्ष बचाओ, समुद्र बचाओ और पर्यावरण बचाओ जैसे कई संदेश अपनी रेत कला के माध्यम से लोगों को दिया है।’’

कलीमेला इलाके के तुम्बागुडा गांव निवासी कबासी बचपन में मिट्टी की मूर्तियां बनाते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि बचपन में मिट्टी की मूर्तियां बनाने का मेरा शौक एक दिन मुझे रेत पर कलाकृतियां बनाने वाला कलाकार बना देगा। ’’

पुरी में सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट की स्थापना 1995 में हुई थी। इसने 200 से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया है जिनमें आधी से अधिक महिलाएं हैं।

वर्तमान में पटनायक के 31 छात्र हैं जिनमें 20 महिलाएं हैं।

पद्म श्री से सम्मानित एवं रेत पर कलाकृतियां बनाने को लेकर देश-विदेश में ख्याति हासिल कर चुके पटनायक (44)ने कहा, ‘‘मैं युवाओं को रेत पर कलाकृतियां बनाने वाला कलाकार बनने के लिए प्रेरित कर रहा हूं। मुका कबासी जैसे लोगों में देश का सरताज बनने और रेत कला के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने की क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह