लाइव न्यूज़ :

दलित या अन्य पिछड़ा वर्ग के किसी जनप्रतिनिधि को बनाया जाए विधानसभा का उपाध्यक्ष : अपना दल

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:48 IST

Open in App

लखनऊ, 14 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी अपना दल-सोनेलाल ने दलित या अन्य पिछड़ा वर्ग के किसी जनप्रतिनिधि को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाने की मांग की है।

अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में उक्त मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद एवं विधान परिषद के सभापति पद पर वर्तमान में दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाला कोई जनप्रतिनिधि नहीं हैं। ऐसे में इन वर्गों में से किसी एक के विधायक को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। इससे अच्छा संदेश जायेगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव 18 अक्टूबर को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान किया जाना है।

पटेल ने कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की राजग सरकार और उत्तर प्रदेश की भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग एवं दलित वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में अपना दल की इस मांग पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे