लाइव न्यूज़ :

'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2026 19:09 IST

Open in App
ठळक मुद्देसीएम डॉ. मोहन यादव ने रासीपुरम और अविनाशी विधानसभाओं में जनता को किया संबोधितप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बनेगी डबल इंजन की सरकारदूसरी जयललिता खड़ी नहीं होने देना चाहती कांग्रेस और डीएमकेप्रदेश के मुखिया ने केले के पत्ते पर उठाया दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंददक्षिण भारतीय परिधान में बेहद आकर्षक लगे सीएम डॉ. मोहन यादव

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ है। चारों ओर चुनावी बिगुल सुनाई दे रहे हैं। ऐसे माहौल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बीजेपी और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK) के लिए प्रचार करने 19 अप्रैल को वहां पहुंचे। उन्होंने तमिलनाडु की नमक्कल जिले की रासीपुरम विधानसभा और तिरुपुर जिले की अविनाशी विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया और जनता से एनडीए के पक्ष में समर्थ मांगा। रासीपुरम में उन्होंने डॉ. प्रेमकुमार और अविनाशी में एल. मुरुगन के लिए प्रचार किया। सीएम डॉ. यादव ने जनता से अपील की, कि इस बार भ्रष्टाचारियों-लुटेरों की सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि जनता का भाव बता रहा है कि इस बार तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी। 

गौरतलब है कि, तमिलनाडु के नमक्कल जिले की रासीपुरम विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रत्याशी डॉ. प्रेमकुमार के समर्थम में जनता से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की बहन-बेटियों को कभी शक्ति नहीं मिले और तमिलनाडु में किसी दूसरी अम्मा जयललिता उभरकर सामने न आए, इसीलिए डीएमके, टीएमसी, कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने में रोड़ा अटका दिया। विपक्षी दलों ने देश की आधी आबादी का अपमान किया है। विपक्ष को डर था कि किसी गरीब की बेटी, सामान्य परिवार की बहन, किसान की बेटी अपने काम से मुकाम पर विधानसभा और लोकसभा के जरिए प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के पद तक नहीं पहुंच पाए। डीएमके और कांग्रेस ने नारी शक्ति को कमजोर करने का पाप किया है। 

सत्तारूढ़ सरकार लुटेरी सरकार हैमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की जनता डीएमके और कांग्रेस का हिसाब चुकता करेगी। दोनों ही दल दशकों से परिवारवाद को बढ़ाते हुए देश-प्रदेश को लूटने में व्यस्त हैं। किसी गरीब को प्रदेश की सत्ता की जिम्मेदारी मिले, यह डीएमके और कांग्रेस को कभी रास नहीं आएगा। तमिलनाडु में सत्तारुढ़ डीएमके की लुटेरी और बेईमानों की सरकार है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार में तमिलनाडु में भ्रष्टाचार, माफिया और अपराधियों का बोलबाला है। कांग्रेस भी ऐसे ही लोगों को आगे बढ़ाने का काम करती है। दोनों पार्टियां गरीबों का हक मारकर उनका गला काटती हैं। अब इन भष्टाचारियों को सत्ता से बाहर करने और तमिलनाडु को परिवारवाद से मुक्त करने का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके की डबल इंजन सरकार बनेगी। रासीपुरम की जनता बिजली और साफ पानी के लिए तरस रही है। डीएमके की सरकार निकम्मी है। 

प्रधानमंत्री मोदी के दिल में बसते हैं तमिल और तमिलनाडु  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिल में तमिल और तमिलनाडु बसते हैं। हमारी सरकार ने उपराष्ट्रपति पद पर सीपी राधाकृष्णन को आसीन कर तमिलनाडु को सम्मान दिया। आज विश्व के सभी नेताओं और विदेश मंत्रियों के साथ संबंधों को मजबूत करने वाले एस. जयशंकर भी तमिलनाडु से नाता रखते हैं। भारतीय संस्कृति में माता लक्ष्मी का विशेष स्थान है। जब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है तो प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे अहम वित्त मंत्रालय का जिम्मा तमिलनाडु की निर्मला सीतारमण को सौंपा है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई तमिल भाषा में हो रही है। तमिल भाषा में पढ़कर आईएएस और आईपीएस भी निकल रहे हैं। भारत सरकार तमिल को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की नई संसद में तमिलनाडु के सिंगोल को स्थापित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। 

देश की विकास यात्रा में तमिलनाडु है अहम साझेदारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के बाबा महाकाल और तमिलनाडु के रामेश्वरम महादेव सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंग के आशीर्वाद से विश्व में हमारा भारत देश सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने तमिलनाडु के सपूत पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम, तमिलनाडु की अम्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जयललिता, महान वैज्ञानिक सीवी रमन, महान साहित्यकार वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई, आरके नारायण और सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट स्व. आर.के. लक्ष्मण की धरती को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने रामेश्वरम की पवित्र भूमि से ही रामराज्य का आदेश दिया था। आज देश उसी दिशा में अग्रसर है और तमिलनाडु भी भारत की इस विकास यात्रा में अहम भूमिका निभा रहा है।

नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध से देश की जनता आक्रोशितमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अविनाशी विधानसभा सीट से प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान से पहले हमारे प्रत्याशी मुरुगन को जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन का माहौल बना है। उसकी झलक आज तमिलनाडु में दिखाई दे रही है। कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया, देश की जनता उससे आक्रोशित है। तमिलनाडु में निश्चित रूप से कमल खिलेगा और सुखद परिणाम सामने आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी है। गरीब और आम आदमी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने, यह एनडीए की सोच है। लेकिन कांग्रेस और डीएमके में ऐसा नहीं है, दोनों ही परिवारवादी पार्टियां हैं। यह चुनावी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ और नारी सम्मान के लिए है। कांग्रेस और डीएमके ने विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया। अगर यह बिल पास हो जाता तो तमिल बहनों के लिए सांसद, विधायक और मंत्री बनने का अवसर बढ़ जाता। कांग्रेस और डीएमके ने बहनों का रास्ता रोका है, अब तमिलनाडु की बहनें उन्हें सबक सिखाएंगी। तमिलनाडु देश में मंदिरों की राजधानी है। जब भी कोई सनातन पर्व होता है, डीएमके की भ्रष्टाचारी, बेईमान और कुटिल सरकार कर्फ्यू लगाकर हमारी यात्राओं पर डंडे बरसाती है। यह चुनाव सब हिसाब बराबर करने का है।

कुछ इस तरह किया भोजन, पहना दक्षिण भारतीय परिधानचुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंदाज देखने लायक था। उन्होंने पारंपरिक रूप से केले के पत्ते पर दक्षिण भारतीय भोजन का आनंद उठाया। इस दौरान उन्होंने हाथों से ही खाना खाया और उसकी खासियत के बारे में जाना। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण भारतीय परिधान भी पहना। इस परिधान में वे बेहद आकर्षक दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ दक्षिण भारत के पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। सीएम डॉ. यादव ने भोजन के साथ-साथ चुनावी रणनीति और जनता की पसंद पर चर्चा की। बीजेपी ने सीएम डॉ. यादव को खासतौर पर तमिलनाडु में प्रचार करने भेजा है। उनके तेज-तर्रार अंदाज लोगों को खासा प्रभावित करता है।

टॅग्स :मोहन यादवTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश