लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 6,820 मामले, 7,669 मरीज संक्रमण मुक्त हुये

By भाषा | Updated: November 5, 2020 23:12 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, पांच नवंबर केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,820 नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,55,467 हो गयी है जबकि 7,669 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं जिससे अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 3,80,650 हो गयी है ।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि आज 26 लोगों की मौत हो गयी जिससे महामारी के कारण प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,613 हो गयी है ।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 61,388 नमूनों की जांच की गयी है । प्रदेश में आज तक 49,22,200 नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

विजयन ने कहा कि राज्य में अभी 84,087 मरीजों का इलाज चल रहा है । पिछले हफ्ते की अपेक्षा उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आयी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''प्रदेश में 24 अक्टूबर को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 97,417 थी जो कम होकर 84,087 हो गयी है ।''

विजयन ने कहा, ''जो आज संक्रमित हुये हैं उनमें से 95 राज्य से बाहर से आये हैं और 5,935 मरीज संपर्कों के कारण संक्रमित हुये हैं । 730 मरीजों के मामले में संक्रमण के स्रोत का पता नहीं चल पाया है । संक्रमितों में 60 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू