महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 63,294 नए मामले

By भाषा | Updated: April 11, 2021 22:15 IST2021-04-11T22:15:50+5:302021-04-11T22:15:50+5:30

A record 63,294 new cases of Kovid-19 in Maharashtra | महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 63,294 नए मामले

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 63,294 नए मामले

महाराष्ट्र, 11 अप्रैल महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 63,294 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,07,245 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि संक्रमण की वजह से 349 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 57,987 हो गई।

विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 34,008 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27,82,161 हो गई।

राज्य में दिन में कुल 2,63,137 नमूनों की जांच हुई। राज्य में फिलहाल 5,65,587 मरीजों का उपचार चल रहा है।

मुंबई में कोविड-19 के 9,986 नए मामले सामने आए हैं और 79 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,20,498 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 12,023 हो गई।

वहीं मुंबई संभाग (शहर और इसके उपनगर) में 19,953 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,84,174 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 21,126 हो गई।

पुणे संभाग में 14,653 मामले सामने आए हैं, जिनमें से पुणे शहर में ही सिर्फ 6,923 मामले सामने आए। वहीं नागपुर संभाग में 10,134, नासिक संभाग में 8,146, कोल्हापुर संभाग में 1,036, औरंगाबाद संभाग में 3,015, लातूर संभाग में 4,981 और अकोला संभाग में 1,376 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A record 63,294 new cases of Kovid-19 in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे