लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 6, 054 नए मामले सामने आए, 108 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:19 IST

Open in App

देहरादून, 28 अप्रैल उत्तराखंड में बुधवार कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 6,054 मामले सामने आए और 108 रोगियों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 1,68,616 हो गई है । देहरादून में सबसे अधिक 2,329 मामले सामने आए हैं जबकि हरिद्वार में 1178, उधमसिंह नगर जिले में 849, नैनीताल में 665, चमोली में 175, पौड़ी में 174, चंपावत में 153, अल्मोड़ा में 140, बागेश्वर में 128, टिहरी में 109 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा, प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में रिकार्ड 108 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या 2,417 हो गई।

प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 45,383 हैं जबकि 1,17,221 मरीज अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे