लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 234 नये मामले

By भाषा | Updated: May 5, 2021 11:48 IST

Open in App

ईटानगर, पांच मई अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 234 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 19,192 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 65 नये मामले सामने आए। इसके बाद लोअर दिबांग वैली में 26, अंजॉ में 23, लोअर सुबनसिरी में 19, पापुमपारे में 18, पूर्वी सियांग में 14 और नामसाई में 12 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में 199 का पता रैपिड एंटीजन जांच, 18 का आरटी-पीसीआर और 17 का ट्रूनेट प्रक्रिया से चला है। साथ ही कहा कि 54 नये मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे।

मंगलवार को राज्य में कम से कम 138 लोग स्वस्थ हुए जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 17,501 हो गई है।

कोरोना वायरस के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91.19 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं होने से मृतक संख्या 59 ही है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 1,632 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।

राज्य की राजधानी में प्रशासन ने बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए एक मई से रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक का रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक कुल 4,67,378 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,827 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई।

उन्होंने बताया कि इस बीच सरकार ने एक मई से शुरू होने वाले 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण कार्यक्रम को तकनीकी समस्याओं के कारण टाल दिया है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अब तक 2,64,250 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह