लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को रिकार्ड 180 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:34 IST

Open in App

देहरादून, नौ मई उत्तराखंड में रविवार को 5890 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि और संक्रमण से रिकार्ड 180 लोगों की मौत के भयावह आंकड़ों के सामने आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से महामारी के हालात की जानकारी ली। वहीं राज्य में सोमवार से 18से 44 साल आयुवर्ग के लोगों का वृहद टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है ।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 5890 नए मरीज आए हैं जबकि एक दिन में रिकॉर्ड 180 मरीजों की महामारी से मौत हुई है। यह संक्रमण से एक दिन में हुई सर्वाधिक मौतें हैं। इससे पहले एक दिन में संक्रमण से सर्वाधिक 151 मौतें बृहस्पतिवार छह मई को हुई थीं।

सबसे ज्यादा 86 लोगों की मौत देहरादून जिले में हुई है। राज्य में अभी तक संक्रमण से कुल 3728 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,44,273 हो चुकी है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 2419 मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि उधमसिंह नगर जिले में 919, हरिद्वार में 733, टिहरी में 415 और पौडी में 272 नए मरीज सामने आए ।

प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 74,115 हैं जबकि 1,61,634 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।

इस बीच, उत्तराखंड में 18से 44 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए सोमवार से कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह सुबह देहरादून और हल्द्वानी में इस टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे ।

इधर, दिन में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे फोन पर प्रदेश में कोविड की स्थिति के बारे में जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

कोविड के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री और केंद्र से मिले सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में हम जरूर जीतेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?