मप्र में शुक्रवार को रिकार्ड 14,856 मेगावाट बिजली आपूर्ति की गयी

By भाषा | Updated: December 5, 2020 23:15 IST2020-12-05T23:15:48+5:302020-12-05T23:15:48+5:30

A record 14,856 MW power was supplied in MP on Friday. | मप्र में शुक्रवार को रिकार्ड 14,856 मेगावाट बिजली आपूर्ति की गयी

मप्र में शुक्रवार को रिकार्ड 14,856 मेगावाट बिजली आपूर्ति की गयी

भोपाल, पांच नवंबर मध्यप्रदेश में बिजली वितरण कंपनियों द्वारा शुक्रवार को रिकार्ड 14,856 मेगावॉट बिजली की आपूर्ति की गयी।

जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश पॉवर मैंनेजमेंट कंपनी के जनंसपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को 14,856 मेगावॉट की सर्वाधिक मांग रही और प्रदेश की बिजली आपूर्ति कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को इसकी आपूर्ति की गयी। यह प्रदेश के इतिहास में अब तक सबसे अधिक बिजली की आपूर्ति थी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले दस दिनों से प्रदेश में लगातार 14,000 मेगावॉट से अधिक बिजली की मांग दर्ज की जा रही है, जिसकी सफलता पूर्वक आपूर्ति भी की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक बिजली की मांग 14,555 मेगावॉट थी जो कि इस वर्ष तीन फरवरी को दर्ज की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A record 14,856 MW power was supplied in MP on Friday.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे