लाइव न्यूज़ :

बहराइच में दुर्लभ प्रजाति की डॉल्फिन मृत पाई गई

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:22 IST

Open in App

बहराइच, 15 मार्च उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत गिरिजापुरी बैराज में दुर्लभ प्रजाति की एक गर्भवती गैंगेटिक डॉल्फिन मृत पाई गई है। वन विभाग के मुताबिक मृत डॉल्फिन की उम्र करीब 11 वर्ष आंकी गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) यशवंत सिंह ने सोमवार को बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत गेरूआ नदी पर गिरिजापुरी बैराज बना हुआ है। उन्होंने बताया कि नदी में भारी संख्या में जलीय जीवों की मौजूदगी रहती है और इन जलीय जीवों में दुर्लभ प्रजाति की गैंगेटिक डॉल्फिन भी शामिल है।

डीएफओ ने बताया कि रविवार को बैराज के गेट नंबर 32 के पास लोगों को एक वयस्क डॉल्फिन का शव दिखाई पड़ा। उन्होंने बताया कि वनकर्मियों ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि पशु चिकित्सकों की टीम ने डॉल्फिन के शव का पोस्टमार्टम किया है। उन्होने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार करीब 11 वर्ष उम्र की डॉल्फिन के गर्भाशय में मृत गर्भ था, जिसके चलते शरीर में जहर फैलने से उसकी मौत हुई है।

सिंह ने बताया कि डॉल्फिन के शव को नियमानुसार वन विभाग के रेंज कार्यालय में लाकर जला दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस