लाइव न्यूज़ :

ए. आर. रहमान द्वारा रचित विशेष बाथुकम्मा गीत जारी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:28 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच अक्टूबर तेलंगाना के परंपरागत त्योहार बाथुकम्मा (फूल उत्सव) की पूर्व संध्या पर टीआरएस की विधान परिषद् सदस्य के कविता और फिल्मकार गौतम वासुदेव ने यहां मंगलवार को विशेष बाथुकम्मा गीत ‘अल्लीपूलावेन्नेला’ जारी किया, जिसे संगीतकार ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।

कविता के कार्यालय की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, गीत को तेलंगाना के जिलों में फिल्माया गया है और कविता के संगठन ‘तेलंगाना जागृति’ ने इसका निर्माण किया है। तेलंगाना में सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने के लिए यह संगठन काम करता है। गीत को मित्तापल्ली सुरेंदर ने लिखा है और उतरा उन्नीकृष्णन ने इसे स्वर दिया है, जबकि नृत्य निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बृंदा का है।

बाथुकम्मा त्योहार तेलंगाना का अभिन्न हिस्सा है और पूरी दुनिया में यह राज्य के लोगों की सांस्कृतिक पहचान है। विज्ञप्ति के मुताबिक, नौ दिवसीय त्योहार छह अक्टूबर से तेलंगाना और पूरी दुनिया में मनाया जाएगा।

रहमान ने ट्वीट किया, ‘‘जीवन का उत्सव। एकजुटता का पर्व। तेलंगाना जागृति के साथ मिलकर अल्लीपूलावेन्नेला के माध्यम से आपके समक्ष बाथुकम्मा की सुंदरता की एक झलक पेश कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos