लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती डेंगू के एक चौथाई मरीज शहर के बाहर से आए हैं : जैन

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भर्ती डेंगू के 221 मरीजों में से करीब 25 फीसदी दूसरे शहरों से आए हुए हैं।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी गई है।

पिछले दो सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों में तेजी आयी है और बीमारी से शहर में पहली मौत सोमवार को हुई।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली में डेंगू की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं दिल्ली के बाहर से आने वाले मरीजों का भी शहर के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती डेंगू के मरीजों में से 25 फीसदी दूसरे शहरों से आए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में सभी का इलाज हो रहा है।’’

अधिकारी ने बताया कि सरकार डेंगू की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में करीब 11,000 बिस्तर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान कुल 30,000 बिस्तरों की व्यवस्था की गई थी और उसी बुनियादी ढांचे के कारण दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तरों की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया, ‘‘डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव और स्वच्छता अभियान नगर निगमों के हिस्से में है, फिर भी दिल्ली सरकार हालात पर नजर रखे हुए है। एहतियात के तौर पर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी है।’’

कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित बिस्तरों में 10 फीसदी कमी की गयी है ताकि डेंगू के मरीजों के लिए पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू