लाइव न्यूज़ :

पुणे की एक कंपनी ने कोविड रोगियों की मदद के लिये ऑक्सीजन सांद्रक का डिजाइन तैयार किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 16:25 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन आपूर्ति की मांग में वृद्धि के बीच पुणे में स्थित एक इंजीनियरिंग कंपनी ने भारतीय पर्यावरण के अनुकूल एक ऑक्सीजन सांद्रक का डिजाइन विकसित किया है।

फिलहाल कोरोना वायरस रोगियों के परिवारों द्वारा घर में लगाने के लिये किराए पर लिये जा रहे या खरीदे जा रहे अधिकतर ऑक्सीजन सांद्रक विदेशी कंपनियों द्वारा निर्मित हैं। सरकार ने जीवन रक्षा में इनके महत्व को देखते हुए इन पर से कर माफ कर दिया है।

अनश्वर टेक्नोलॉजीज़ के निदेशक करण तारड़े ने कहा कि 1970 के दशक में खोजे गए ऑक्सीजन सांद्रक वायु में मौजूद परिवेशी ऑक्सीजन को केन्द्रित करके सांस लेने में रोगी की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 15 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन सांद्रक का डिजाइन तैयार किया है और 20 लीटर प्रति मिनट वाले पर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा, ''हमने डॉक्टरों और उपकरण विशेषज्ञों से मुलाकात कर इसकी शुरुआत की। हमारी कंपनी के इंजीनियरों को इंटरनेट पर 'ऑक्सीकिट' नामक ओपन सोर्स डिजाइन के बारे में पता चला, जिसका ऑक्सीजन उत्पादन स्तर अच्छा था, लेकिन परीक्षणों में पता चला कि यह डिजाइन भारतीय पर्यावरणीय हालात और उच्च आर्द्रता के अनुकूल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह