लाइव न्यूज़ :

बजट में दिल्ली पुलिस के लिए 8,644 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी सरकार ने सोमवार को पेश केंद्रीय बजट में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान दिल्ली पुलिस के लिए 8644.12 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है जिसमें से करीब 10 करोड़ रुपये निर्भया फंड के लिए दिए गए हैं।

पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कुल आवंटित बजट में से 8100.20 करोड़ रुपये स्थापना संबंध व्यय के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 237.92 करोड़ रुपये संचार के बुनियादी ढांचे के उन्नयन एवं विस्तार, उपकरणों के आधुनिकीकरण, यातायात संकेतों की स्थापना, प्रशिक्षण उन्नयन और गश्त वाहनों की खरीद के लिए खर्च किए जाएंगे।

इसके मुताबिक, 306 करोड़ रुपये की राशि विशेष रूप से पुलिस बुनियादी ढांचे के लिए खर्च की जाएगी, जिसमें कार्यालय, आवासीय भवनों के निर्माण के साथ ही नए पुलिस मुख्यालय भवन का विकास शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो