आगरा में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:47 IST2021-06-28T22:47:39+5:302021-06-28T22:47:39+5:30

आगरा में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
आगरा, 28 जून आगरा के थाना हरिपर्वत क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पचास हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसके पैर में गोली है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी बदमाश करुआ के थाना हरिपर्वत क्षेत्र में होने की खबर मिली। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि करुआ से बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।