लाइव न्यूज़ :

"पति पैसों के लिए गैर मर्दों से यौन शोषण कराता है, देवर-जेठ ने भी किया है मेरा रेप" मुस्लिम महिला ने सीएम योगी और पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार

By रुस्तम राणा | Updated: March 18, 2023 19:57 IST

न्यूज 24 के मुताबिक, महिला ने कहा, ससुराल वाले मेरा यौन शोषण कराते हैं, न्याय नहीं मिला तो मैं इस्लाम धर्म छोड़ दूंगी। पीड़ित महिला ने कहा, देवर और जेठ ने भी मेरा रेप किया है, पति पैसों के लिए गैर मर्दों से यौन शोषण कराता है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने कहा, ससुराल वाले मेरा यौन शोषण कराते हैं, न्याय नहीं मिला तो मैं इस्लाम धर्म छोड़ दूंगीपीड़ित महिला ने कहा, देवर और जेठ ने भी मेरा रेप किया हैमामला मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना इलाके के बेहड़ा सादात का है

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती मुस्लिम महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने न्याय नहीं मिलने पर हिन्दू धर्म को अपनाने की बात भी कही है। महिला ने अपने पति पर पैसों के लिए गैर मर्दों से यौन शोषण कराने का आरोप लगाया। साथ ही उसने अपने देवर और जेठ पर भी उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। महिला 6 माह की गर्भवती है।

न्यूज 24 के मुताबिक, महिला ने कहा, ससुराल वाले मेरा यौन शोषण कराते हैं, न्याय नहीं मिला तो मैं इस्लाम धर्म छोड़ दूंगी। पीड़ित महिला ने कहा, देवर और जेठ ने भी मेरा रेप किया है, पति पैसों के लिए गैर मर्दों से यौन शोषण कराता है। उसने आगे कहा कि योगी जी और मोदी जी मुझे इंसाफ दिलवाएं, इंसाफ नहीं मिला तो मैं इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू बन जाऊंगी। महिला ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना इलाके के बेहड़ा सादात का है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह बिजनौर की रहने वाली है और 5 साल पहले उसका निकाह अलीशेर नाम के शख्स के साथ हुआ। शादी के बाद से ही पति दहेज को लेकर परेशान करने लगा। जबकि मांग पूरी नहीं हुई तो उसने पैसों के लिए महिला को दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने को कहा। साथ ही वह उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति के साथ-साथ देवर और जेठ भी महिला के साथ जबरन संबंध बनाने लगे।

महिला ने दुखी होकर अब पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वह 3 महीने से पुलिस के चक्कर काट रही है। यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगी। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया