लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एक मंदिर पर हमले के संभावित प्रयास को विफल किया गया

By भाषा | Updated: December 27, 2020 15:24 IST

Open in App

जम्मू, 27 दिसंबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक मंदिर पर हमले के संभावित प्रयास को विफल करते हुए सुरक्षाबलों ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे छह ग्रेनेड बरामद किये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार अंग्राल ने बताया कि यह सफलता तब मिली जब शनिवार को रात करीब आठ बजे मेंढर सेक्टर में बसूनी के निकट वाहन तलााशी के दौरान स्थानीय पुलिस के विशष अभियान समूह (एसओजी) ने 49 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिलकर दो भाइयों--मुस्तफा इकबाल और मुर्तजा इकबाल को हिरासत में लिया । दोनों गलहुटा गांव के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ बसूनी में 49 राष्ट्रीय राइफल्स के बटालियन मुख्यालय में उनसे पूछताछ की गयी।’’

उन्होंने कहा कि पूछताछ में पाया गया कि मुस्तफा को एक पाकिस्तानी नंबर से कॉल आया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूला कि उसे अरी गांव में एक मंदिर पर ग्रेनेड फेंकने का काम सौंपा गया है।’’

उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला है जिसमें बताया गया है कि ग्रेनेड का इस्तेमाल कैसे करना है।

अंग्राल ने बताया कि बाद में तलाशी के दौरान उसके घर से छह ग्रेनेड और अब तक अज्ञात रहे संगठन जेएंडके गजनवी फोर्स के कुछ पोस्टर बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि दो और संदिग्ध बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप डाबी गांव से गिरफ्तार किये गये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार तलाशी अभी जारी है और ब्योरे का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर