लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के लिए ‘रिज’ के एक हिस्से का हो सकता है इस्तेमाल

By भाषा | Updated: February 19, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी दिल्ली मेट्रो की चौथे चरण की विस्तार योजना के तहत एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के एक खंड के निर्माण के लिए रिज (वन क्षेत्र) का एक हिस्सा भी इसकी जद में आ सकता है। आरटीआई पर मिले जवाब में इसका खुलासा हुआ है।

सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत आवेदन दाखिल कर इस संबंध में जवाब मांगा गया था। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) और शहर के वन विभाग के बीच मंजूरी अनुरोध और पत्र व्यवहार से पता चलता है कि डीएमआरसी ने रिज प्रबंधन बोर्ड को 2019 में एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के निर्माण के लिए वन क्षेत्र के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया था।

दस्तावेज के मुताबिक प्रस्तावित कॉरिडोर का 5.55 किलोमीटर हिस्सा रिज क्षेत्र में आता है।

दस्तावेज में कहा गया कि 50,875 वर्ग मीटर वन भूमि में से 8,005 वर्ग मीटर और 42,870 वर्ग मीटर क्षेत्र को क्रमश: स्थायी और अस्थायी तौर पर आवंटित किए जाने का अनुरोध किया गया।

इसके बाद डीएमआरसी ने वन विभाग को मार्च 2020 में एक पत्र भेजा जिससे खुलासा हुआ कि डीएमआरसी ने शुरुआती प्रस्ताव में कुछ बदलाव किए हैं।

पत्र में कहा गया, ‘‘एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर (पूर्व में तीन स्थान बताया गया) चार स्थानों पर रिज क्षेत्र से होकर गुजरता है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘महिपालपुर, किशनगढ़, इग्नू और मां आनंदमयी मार्ग पर स्टेशनों के निर्माण के लिए 82,426 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी। प्रवेश-निकास, संबद्ध भवन, शाफ्ट आदि के लिए 82,426 वर्ग मीटर में से केवल 14,324 वर्ग मीटर क्षेत्र की स्थायी आधार पर जरूरत होगी और परियोजना के निर्माण के लिए अस्थायी आधार पर 68,102 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी