लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला एनएच-24 का एक हिस्सा खुला, यात्रियों को राहत

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले एनएच-24 के एक हिस्से को यात्रियों के लिए सोमवार से खोल दिया गया है। यह 26 जनवरी के बाद से बंद था।

पुलिस ने बताया कि लेकिन गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला रास्ता अभी भी बंद रहेगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर कानून-व्यवस्था की स्थिति और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले एनएच-24 के रास्ते को खोल दिया गया है।

यह रास्ता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद से बंद कर दिया गया था।

नोएडा में काम करने वाले सचिन रावत (29) ने कहा कि अब घर से दफ्तर पहुंचने में कम समय लगेगा।

रावत ने कहा, ‘‘रास्ता बंद होने पर मैं इंदिरापुरम होकर नोएडा अपने दफ्तर जाता था। हालांकि, इससे समय में बहुत कमी नहीं आएगी, लेकिन एनएच-24 आसान पड़ेगा।’’

इस रास्ते को कुछ समय के लिए दो मार्च को भी खोला गया था।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘गाजीपुर बॉर्डर (गाजियाबाद से दिल्ली), सिंघू बॉर्डर, धनसा बॉर्डर मंगेशपुर बॉर्डर, हरेवाली बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर पर यातायात की आवाजाही बंद है।’’

टीकरी और सिंघू बॉर्डर किसान आंदोलन की वजह से कई महीने से बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे