लाइव न्यूज़ :

मेरे जन्मदिन पर 2.5 करोड़ टीके लगने से एक राजनीतिक दल को बुखार आ गया: मोदी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 11:48 IST

Open in App

पणजी, 18 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोविड-19 टीकों के दुष्प्रभाव के तौर पर बुखार आने को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन उनके जन्मदिन पर जब 2.5 करोड़ टीके लगाए गए तो एक राजनीतिक दल को बुखार आ गया।

मोदी ने गोवा में शत प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दिये जाने के मद्देनजर यहां स्वास्थ्यकर्मियों और टीकाकरण के लाभार्थियों के साथ संवाद के दौरान यह टिप्णी की।

उन्होंने कहा, ‘‘टीकों की बर्बादी रोकने का गोवा का मॉडल देश के अन्य हिस्सों के लिए भी मददगार होगा।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 टीकों के दुष्प्रभाव के तौर पर बुखार आने को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन उनके जन्मदिन पर 2.5 करोड़ टीके लगाए जाने के बाद एक राजनीतिक दल को बुखार आ गया।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ और महिला इकाई अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने ‘महंगाई दिवस’ के रूप में मनाया था। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी, लेकिन साथ ही उनकी सरकार की ‘विफलताओं’ का हवाला देते हुए कहा कि उनके जन्मदिन को ‘बेरोजगारी दिवस’, ‘किसान विरोधी दिवस’, ‘कोरोना कुप्रबंधन दिवस’ और ‘महंगाई दिवस’ के रूप में मनाना उपयुक्त रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो