लाइव न्यूज़ :

किशोर की हत्या का आरोपी एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार : दो अन्य की तलाश जारी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:47 IST

Open in App

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) 23 मई उन्नाव जिले में घर के बाहर सब्जी बेच रहे एक किशोर की कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप में पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी एक पुलिसकर्मी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सब्जी विक्रेता फैसल (17) की हत्या के मामले के आरोपी होमगार्ड जवान सत्य प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दो अन्य अभियुक्तों आरक्षी विजय चौधरी और सीमावत की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फैसल की मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भटपुरी इलाके में फैसल घर के बाहर सब्जी बेच रहा था। आरोप के अनुसार कस्बा चौकी पुलिस के सिपाही विजय चौधरी और सीमावत तथा होमगार्ड जवान सत्य प्रकाश ने किशोर को पकड़ लिया और कोरोना कफर्यू के उल्लंघन का आरोप लगाकर उसे डंडे से पीटते हुए थाने ले गए, जहां किशोर की मौत हो गई।

इस मामले में आरोपी तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उनमें से दोनों सिपाहियों को निलंबित तथा होमगार्ड जवान को बर्खास्त कर दिया गया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

इस बीच, सपा के स्थानीय नेता व अधिवक्ता संजीव त्रिवेदी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इस मामले की जांच उस कोतवाल को दी गई है जिसके सामने आरोपी पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवान ने नाबालिग सब्जी विक्रेता को पीट-पीट कर मार डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कोतवाल ने उन्हें नहीं रोका।

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे जाहिर होता है कि वारदात में कोतवाल जितेंद्र सिंह की भी बराबर की सहमति थी, लिहाजा उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आरोपी कोतवाल के रहते मामले की निष्पक्ष जांच मुमकिन नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो