लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पुलिस के एक आरक्षक ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: July 3, 2021 15:34 IST

Open in App

टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश), तीन जुलाई जिले में एक पुलिसकर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पंवार ने शनिवार को बताया कि पड़ोसी निवासी जिले में तैनात पुलिस आरक्षक ओम प्रकाश यादव (42) ने शुक्रवार की रात चक्र चौक इलाके में स्थित अपने घर में छत के पंखे से रस्सी बांध फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि यादव अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट आए थे। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश में पिछले 10 दिनों में किसी पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या की यह तीसरी घटना है। इससे पहले, 23 जून को सागर जिले में 28 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जबकि 30 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित आवास पर सुरक्षा में तैनात 31 वर्षीय सिपाही ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर