लाइव न्यूज़ :

भोपाल के मुक्तिधाम के लॉकरों में 150 अस्थि कलशों का ढेर लगा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 17:36 IST

Open in App

भोपाल, 17 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 के तेजी से बढ़ने से भोपाल के भदभदा विश्राम घाट के लॉकरों में 150 अस्थि कलशों का ढेर लग गया है। कई लोग अपने परिजनों का दाह संस्कार करने के बाद अस्थि कलश विश्राम घाट के लॉकरों में रख रहे हैं, ताकि बाद में उन्हें गंगा, यमुना या नर्मदा जैसी पवित्र नदियों में विसर्जित किया जा सके।

यह जानकारी भदभदा विश्राम घाट के एक पदाधिकारी ने शनिवार को दी है।

संक्रमण से मरने वालों का अंतिम संस्कार इस विश्राम घाट में किया जा रहा है।

भदभदा विश्राम घाट प्रबंधन समिति के सचिव मम्तेश शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘भदभदा विश्राम घाट के लॉकरों में फिलहाल 150 अस्थि कलश रखे हैं। हम और लॉकर बना रहे हैं, ताकि कम से कम 500 अस्थियों कलश रखने की व्यवस्था हो।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘मृतकों की संख्या बढ़ने से रोजना यहां औसतन 10 से 15 अस्थि कलश रखे जा रहे हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अस्थि कलश लॉकरों में रखे जा रहे हैं।’’

भदभदा विश्राम घाट प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिन्दुओं के बड़े श्मशान घाटों में से एक है। इस विश्राम घाट के अलावा, शहर में सुभाष नगर विश्राम घाट एवं झदा कब्रिस्तान (मुस्लिम) जहांगीराबाद में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक महामारी से मरने वालों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

शर्मा ने बताया कि भदभदा विश्राम घाट में इस माह एक अप्रैल से 16 अप्रैल तक अब तक लगभग 1,100 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है जिनमें से लगभग 800 शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया।

उन्होंने दावा किया कि भदभदा विश्राम घाट में 16 अप्रैल को कुल 81 शवों का अंतिम संस्कार किया। इनमें से 69 शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया। जिन 69 शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया, उनमें से 46 भोपाल के निवासी थे, जबकि 23 अन्य जिलों के थे।

हालांकि, सरकारी आंकड़ों के अनुसार भोपाल में एक अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच मात्र 38 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित